उपभोक्ता सहायता  

+ टेली-कार्डियोलॉजी सेवाएं

एमटीएनएल दिल्ली टेलीफोन ने एस्कॉर्ट हार्ट इन्स्टिटयूट के साथ मिलकर दिनांक 17.02.2000 को जनकपुरी टेलीमार्ट में राष्ट्र की पहली टेली-कार्डियोलॉजी सेवा प्रारंभ की है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि टेली-कार्डियोलॉजी सेवा, जनता के लिए व्यापक पैमाने पर उपलब्ध की जाएगी।आपके विचार विमर्श तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु निम्नलिखित मागदर्शी सिद्धांत जारी किये जा रहे हैं।

  • ईसीजी की जाँच संबंधित टेलीमार्ट के प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा की जाएगी।

o यह सेवा टेलीमार्ट काउंटर पर 50/-रु. का भुगतान किए जाने पर उपभोक्ता को उपलब्ध कराई जाएगी।

o एस्कॉर्ट हार्ट इन्स्टिटयूट द्वारा फैक्स पर प्राप्त ईसीजी तथा चिकित्सा परामर्श की रिपोर्ट उपभोक्ता को एक लिफाफे में दी जाएगी। उपभोक्ता से प्राप्त होने पर 50/- रु. की रसीद भी दी जाएगी।

o वसूल की गई राशि राजस्व के रुप में नहीं दर्शाई जाएगी तथा इसे अलग शीर्ष के अंतर्गत जमा किया जाएगा जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी। इस प्रकार वसूल की गई राशि का उपभोग इसके संबंध में लिए गए निर्णय के पश्चात ही सूचित किया जाएगा।

यह मार्गदर्शी सिद्धांत सेवा हित में जारी किये गये हैं तथा इसे सक्षम प्राधिकारी का अनुमोदन प्राप्त है।

    

 Back